राजौरी गार्डन के मरीन ड्राइव रेस्ट्रोरेंट में हुआ F3 फैशन मैगज़ीन के मॉडल्स के लिए ऑडिशन 

नई दिल्ली-दिल्ली में यु तो जगह-जगह फैशन शो आयोजित होते रहते है। लेकिन रजत राज मल्होत्रा के फैशन शो की बात ही कुछ और है। अपनी आखों में मॉडल बनने का सपने लेकर घूम रहे युवाओं का इंतज़ार 26 जुलाई को ख़त्म हो गया। जाने-माने मॉडल,एक्टर और F3 फैशन मैगज़ीन के डायरेक्टर रजत राज मल्होत्रा ने अपनी मैगज़ीन F3 फैशन मैगज़ीन के लिए नए मॉडल्स की खोज के चलते 26 जुलाई को ऑडिशन रखे। दिल्ली के राजौरी गार्डन के मरीन ड्राइव रेस्ट्रोरेंट में इस ऑडिशन का आयोजन किया गया। इस बार रजत राज ने मिस्टर,मिस,मिसिज़ और साथ ही किड्स को भी मॉडलिंग में मौका दिया। ऑडिशन के लिए कई प्रतिभागियों ने अपना नाम दर्ज़ करवाया। कई युवक युवतिया ऑडिशन देने पहुंची। सभी प्रतभागियो का कई राउंड में ऑडिशन लिया गया। उन्हें रेम्प पर चलवाया गया। सिंगिंग और एक्टिंग भी करवाई गई। एक मिस मॉडल ने अपनी एक्टिंग और मॉडलिंग से जुडी मेंबर्स से खूब सारी तारीफे बटोरी। रजत राज ने मिस मॉडल मेघा को अपनी अपकमिंग फिल्म में लेने की भी बात कही। रजत राज मल्होत्रा कुछ दिन बाद अपना ग्रेंड फैशन शो लेकर आने वाले है। रजत ने बातचीत में बताया की ये ऑडिशन नए मॉडल के लिए रखे गये है। इस ऑडिशन में क्वालीफाई करने वालो को आने वाले ग्रेंड फैशन शो में रेम्प पे उतारा जायेगा और साथ ही उन्हें F3 फैशन मैगज़ीन में भी जगह दी जाएगी। F3 फेस ऑफ़ दिल्ली 2018 रुचिका ढींगड़ा ग्रूमिंग पार्टनर और ऑडिशन जूरी रही। डिज़ायनर और ऑडिशन जूरी में शिखा भाटिआ,मोनिका जैन,तान्या साध रही। F3 एंकर प्रीती ओबरॉय भी ऑडिशन जुरी में शामिल रही। इसके साथ ही आर्टिस्ट एन्ड मॉडल निधि बक्शी भी ऑडिशन जुरी में शामिल रही। सभी जुरी मेंबर्स ने रजत राज मल्होत्रा के प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button